सलमान, शाहरुख जैसे स्टार्स को पछाड़ कर प्रियंका बनी नंबर 1, सनी लियोन को भी दिया झटका

11/20/2019 4:08:31 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। पुरुष प्रधान समझे जाने वाले अपने भारतीय समाज में एक शिकायत बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी रही है। उनका कहना है कि फिल्मों में एक्टर को एक्ट्रेस से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास अब शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर आ गई हैं। 

PunjabKesari, Priyanka Chopra Images
आपको बता दें कि प्रियंका ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं। 2018 और 2019 में प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा फीमेल लिस्ट में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर रहीं। जबकि दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला छठे स्थान पर थीं।

PunjabKesari, Priyanka Chopra Images
अक्टूबर 2018-अक्टूबर 2019 के बीच दुनिया भर में इंडियन सेलिब्रिटी की पॉपुलैरिटी का पता लगाने के लिए बोस्टन के एक ग्रुप सेमरूश द्वारा अध्ययन किया गया था। प्रियंका के लिए सबसे ज्यादा लगभग 13.6 मिलियन सर्च दिसंबर 2018 के महीने में की गई थी। आपको बता दें इसी महीने में एक्ट्रेस अमेरिकी स्टार निक जोनास के साथ उसकी शादी के बंधन में बंधी थीं। 

PunjabKesari, Priyanka Chopra Images

एक्टर्स की कतार में, सलमान खान, अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स के रूप में उभरे जबकि अमिताभ बच्चन ने सातवां स्थान हासिल किया। 

PunjabKesari, Priyanka Chopra Images

प्रियंका ने हाल ही में ‘द स्काई पिंक’ से फरहान अख्तर के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया है। अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करते हुए,एक्ट्रेस हाल ही में दिल्ली से लौटी, जहां वह राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News