शादी से पहले प्रियंका-निक ने किया सेलिब्रेशन, केक काटते की तस्वीरें आईं सामने

11/25/2018 12:17:51 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर निक जोनस के साथ शाजी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। शादी की तैयारियों के साथ-साथ प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग भी कर रही हैं।

PunjabKesari

वहीं हाल ही में फिल्म के सेट पर  प्रियंका वे शादी से पहले सेलिब्रेशन किया गया। इस सेलिब्रेशन में फिल्म की पूरी कास्ट शामिल थी। निक और प्रियंका ने पूरी टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान सबने मिलकर काफी मस्ती की। 

PunjabKesari

बीते दिनों ही अमेरिकन सिंगर और प्रियंका के होने वाले दूल्हे निक भी भारत आए थे। प्रियंका ने अपने होने वाले पति का स्वागत काफी खूबसूरत अंदाज में किया था। प्रियंका ने निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों गाड़ी में एक दूसरे के बेहद क्लोज दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका और निक 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी करने वाले हैं। दोनों हिन्दू और क्रिश्चन रीति रिवाज में शादी करेंगे। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News