पति संग प्रेग्नेंट रूबीना का स्टाइलिश लुक, फिटेड टैंक टॉप में एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

10/14/2023 4:27:52 PM

मुंबई: टीवी की 'छोटी बहू' यानि एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक जल्द ही मम्मी बनने जा रही हैं।हाल ही में रूबीना पति अभिनव शुक्ला  के साथ बेबीमून के लिए अमेरिका गईं थी।  ये उनकी छोटी सी खुशी के दुनिया में आने से पहले का आखिरी एक आखिरी ट्रिप थी। रूबीना और अभिनव अपने फैंस के साथ ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर में पहुंची रूबीना ने हाल ही में पति के साथ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह पति संग पोज दे रही हैं।

 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो रूबीना फिटेड टैंक टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं। फिटेड टैंक टॉप में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीर में उन्होंने अपना एक हाथ अपने बंप पर रखा। शेड्स पहने हुए स्टाइल में वो काफी प्यारी लग रही हैं। होने वाले पिता अभिनव शुक्ला ने व्हाइट टी शर्ट और शेड्स के साथ ब्लू डेनिम और एक टोपी में अपने लुक को  कूल और कैज़ुअल रखा। दोनों यकीनन बेहद स्टाइलिश लग रहे थे।छोटी बहू एक्ट्रेस ने फोटो को इस कैप्शन के साथ अपलोड किया, 'ट्रैवेल करना मेरी आत्मा के लिए खाने की तरह है और 33000 फीट की ऊंचाई पर गर्म खाना परोसने का आइडिया मेरी आत्मा को भर देता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


दूसरी तस्वीर में वह अपने सामान पर पैर रखे हुए दिख रही हैं। उनके क्रॉक्स को सुंदर स्टिकर से सजाया गया है और एक पर 26 और दूसरे पर आर 8 भी लिखा है। R का मतलब रूबीना है, 26 उनकी बर्थ डेट है और 8 उनका बर्थ मंथ है। तीसरी तस्वीर में फ्लाइट के अंदर की तस्वीर दिखाई गई है जिसमें उनकी प्लेट है और स्क्रीन पर वह शो देख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

पिछले कुछ दिनों में रूबीना ने अपने बेबीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनके मैटरनिटी स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा। रॉकिंग बॉडीकॉन ड्रेस, फ्लोई मैक्सी ड्रेस से लेकर कैजुअल ट्राउजर और जंपसूट तक उन्होंने स्टाइल और ग्रेस के साथ मैटरनिटी फैशन गोल्स दिए। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News