अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार, पुलिस बोली- नशे में किया था कॉल

8/7/2021 1:27:09 PM

मुंबई: शुक्रवार रात मुंबई पुलिस को एक गुमनाम फोन कॉल आने से हलचल मच गई थी। इस काॅल के जरिए शख्स ने  राज्य के  तीन बड़े रेलवे स्टेशन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस धमकी के बाद से तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं अब पुलिस ने इस संदर्भ मे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari

गिरफ्तार किए दोनों शख्स  का नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है।  यह दोनो मुंबई से सटे कल्याण में कल शाम को पार्टी कर रहे थे और नशे में धुत होकर पुलिस को कॉल कर चार जगह पर बम रखने की जानकारी दी। पुलिस ने जब दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर दिए। 

PunjabKesari

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद गिए बयान में कहा-मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे हॉक्स से संबंधित पूछताछ जारी है। बीती रात कॉल आया था जिसमें  शख्स ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और बायकुला रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम होने की जानकारी दी थी।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक एक शख्स ने 6 अगस्त की रात 8 बजकर 50 मिनट पर मुंबई पुलिस की एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर डायल 100 पर कॉल किया था और कहा था कि मुंबई की चार अलग जगहों पर बम है। मुंबई पुलिस की टीम बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वैड के साथ तुरंत वहां पहुंची और पूरी जगह की तलाशी ली और पाया कि ये एक हॉक्स कॉल थी। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक पुलिस सुरक्षा बल की अमिताभ बच्चन के घर के बाहर तैनाती कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News