6 महीने से रची जा रही थी सुशांत को मारने की साजिश, एक Post के जरिए, कई बातों पर उठे सवाल!

7/16/2020 4:06:53 PM

मुंबई: दुनिया को अलविदा कहे हुए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को करीब 1 महीना हो गया है लेकिन उनके निधन की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है। फैंस के मुताबिक, सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनका प्लान मर्डर हुआ है। वहीं फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स भी इसे मर्डर की नजर देख रहे हैं। खैर पुलिस की जांच जारी है लेकिन फिर भी लोगों के मन में कुछ ऐसे सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब उन्हें अभी तक नहीं मिला है।

PunjabKesari

वहीं सोशल मीडिया पर सुशांत के सुसाइड से पहले उनके लाइफ में हुए कुछ बदलाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस का कहना है कि सुशांत की लाइफ में सारी घटनाएं सिर्फ बीते 6 महीनों में ही घटी हैं...

PunjabKesari

फैंस का पहला सवाल है कि जहां सुशांत ने सुसाइड किया था वो कमरा काफी छोटा और खाली था। फैन ने कहा सब जानते हैं कि सुशांत का घर काफी वेल फरनिश्ड था। इसके साथ ही फैन का दावा है कि सुशांत की लाइफ में कई सारी घटनाएं ऐसी है जो बीते 6 महीनों में ही हुईं। 

1. सुशांत ने अपना पुराना घर बीते 6 महीनों में ही छोड़ा। घर छोड़ने के बाद वह रेड के घर में रहने लगे। 

2- सुशांत को धमकी भरे काॅल भी बीते 6 महीनों से ही आ रहे थे। इन महीनों में ही उन्होंने 50 सिम चेंज किए। 

 

PunjabKesari

3. सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड को भी बीते 6 महीनों में ही सुशांत का घर हाॅन्टेंड लगा। रेहा को सुशांत के घर में अजीब आवाजें सुनाई देती थीं। 

4. सुशांत 6 महीने से ही डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इतना ही नहीं इन्हीं महीनों में सुशांत ने तीन कंपनियां भी खोली, जिसके मालिक सुशांत, रेहा और एक्ट्रेस के भाई हैं। फैंस इन  महीनों की मिस्ट्री को जानना चाहते हैं, जिसे लेकर वह आए दिन कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सुशांत का ये मर्डर काॅल्ड मर्डर है जिसे बीते 6 महीनों से प्लैन किया गया था। 

PunjabKesari

खैर इन खबरों में कितनी सच्चाई है और इन 6 महीनों का क्या राज है ये तो पुलिस जांच में ही पता लगेगा। वहीं आपको बता दें कि मुंबई पुलिस  सुशांत केस में लगभग अपने आखिरी नतीजे पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने सभी एंगल को जांच करने के बाद इसे सुसाइड ही माना है। खबरें हैं कि जांच की आखिरी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस केस की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News