फोटोग्राफर जोसेफ राधिक का दावा- 8 साल के करियर में निकयांका की संगीत सेरेमनी है बेस्ट

12/1/2018 3:59:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रिंयंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी की बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की राॅयल वेडिंग इन दिनों सुर्खियों में है। कपल 2 दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से एक -दूसरे का होगा। बीते दिन ही उम्मेद भवन में मेहंदी और संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया।

PunjabKesari प्रिंयंका चोपड़ा image,निक जोनस image,राॅयल वेडिंग image,संगीत सेरेमनी image, फोटोग्राफर जोसेफ राधिक image,

उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। सेरेमनी में मेहमानों का खास अंदाज में स्वागत किया गया। हर कोई इस फंक्शम की तारीफ कर रहा है। वहीं प्रियंका-निक की वेडिंग को कवर कर रहे फोटोग्राफर जोसेफ राधिक से भी रहा नहीं गया और उन्होंने भी फंक्शन की जमकर तारीफ की।

PunjabKesari, प्रिंयंका चोपड़ा image,निक जोनस image,राॅयल वेडिंग image,संगीत सेरेमनी image, फोटोग्राफर जोसेफ राधिक image,

जोसेफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा-  ''मैं 8 साल से वेडिंग फोटोग्राफी में हूं। इन 8 सालों में, मैं आज पहली बार इतनी बेहतरीन संगीत नाइट का देखी है। बता दें कि जोसेफ ने ही पिछले साल इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को शूट किया था। 

PunjabKesari, प्रिंयंका चोपड़ा image,निक जोनस image,राॅयल वेडिंग image,संगीत सेरेमनी image, फोटोग्राफर जोसेफ राधिक image,

वहीं संगीत सेरेमनी की बात करें तो इस फंक्शन में  हिंदी और अमेरिकन दोनों तरह के साॅन्ग  रखे गए थे ताकी सभी लोग इसका मजा ले सकें। इस सेरेमनी में लड़के वालों यानि निक के भाइयों और लड़की वालों ने जमकर डांस किया।

PunjabKesari, प्रिंयंका चोपड़ा image,निक जोनस image,राॅयल वेडिंग image,संगीत सेरेमनी image, फोटोग्राफर जोसेफ राधिक image,

निकयंका की संगीत सेरमनी का फंक्शन 4 घंटे तक चला। प्रियंका ने निक को डेडिकेट करते हुए डांस परफर्मेंस दी। खबरों के मुताबिक, संगीत में पीसी ने पिंक आउटफिट के साथ कुंदन-डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। संगीत सेरेमनी की थीम राजस्थानी रखी गई थी। 

PunjabKesari, प्रिंयंका चोपड़ा image,निक जोनस image,राॅयल वेडिंग image,संगीत सेरेमनी image, फोटोग्राफर जोसेफ राधिक image,

बता दें कि शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। पहले रिसेप्शन में बाॅलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल होंगी। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगी। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News