''पावरी हो रही है'' गर्ल की हुई शादी, दनानीर मुबीन की वेडिंग फोटोज पर फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

10/28/2023 5:35:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ये हमारी कार है...ये हम हैं...और ये पावरी हो रही है...बोलकर मशहूर हुई व्लॉगर दनानीर मुबीन शादी के बंधन में बंध गई हैं। की शादी हो गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर दी है। यूजर्स दनानीर की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। 
PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दनानीर अपनी शादी में गोल्डन लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके मियां भी व्हाइट कुर्ता पैजामा के साथ गोल्डन कोट पहना है। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dananeer | 🇵🇰🌻 (@dananeerr)

तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-और फिर वे सदैव सुखी रहे। सच्ची मुहब्बत मिल ही जाती है। यह कैसी यात्रा रही है। आप सब के प्यार का बहुत शुक्रिया। मुझे आशा है कि ज़ुबिया और सैम आपको प्यार से प्यार करने में सक्षम होंगे। आप सब की, ज़ुबिया।


बता दें,दनानीर मुबीन पाकिस्तान की एक मशहूर व्लॉगर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो वायरल होने के बाद खूब चर्चा में आई थीं। वीडियो में वह अपने कुछ दोस्तों संग मस्ती करती हुई यह बोलती नजर आई थीं- ये हमारी कार है...ये हम हैं...और ये पावरी हो रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर ऐसी तबाही मचाई कि व्यूज की बाढ़ आ गई और लोग भी इस पर खूब वीडियो बनाते नजर आए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News