पुलिस हिरासत में पवन कल्याण, पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

9/10/2023 1:06:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ स्टार राम चरण को लेकर एक बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक्टर और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनटीआर जिले में हिरासत में ले लिया है। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें विजयवाड़ा शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि, उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

PunjabKesari

पवन कल्याण ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे। हालांकि, विजयवाड़ा के लिए कल्याण की विशेष उड़ान को हैदराबाद से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।  इसके बाद पवन कल्याण सड़क मार्ग से रवाना हुए। उनके काफिले को एनटीआर जिले में दो बार रोका गया। इसके बाद पवन को गाड़ी से उतरकर पैदल ही विजयवाड़ा में मंगलागिरी की ओर चलना पड़ा।
 

PunjabKesari

 

सड़क पर ही लेट गए पवन कल्याण


जब पुलिस ने फिर से उन्हें रोका तो वे अनुमंचीपल्ली में सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस को उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया। 

 

नंदीगामा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी जनार्दन नायडू ने बताया कि हमने कल्याण और मनोहर को एहतियातन हिरासत में लिया है। हम उन्हें विजयवाड़ा ले जा रहे हैं। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। दोनों को न्यायाधीश के सामने पेश नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह केवल एहतियाती हिरासत है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News