हवाई जहाज में खूब लगे ''जय श्री राम'' के जयकारे, यात्रियों संग प्रभू के रंग में रंगे अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

1/22/2024 11:05:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम भक्तों में एक अलग ही उल्लास देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अयोध्या रवाना हो रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी राम नगरी पहुंच चुके हैं। इसी बीच उन्होंने राम भक्तों के साथ फ्लाइट की यादगार यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह लोगों के साथ खूब जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्लेन में जय श्री राम के खूब जयकारे लगा रहे हैं। उनके पीछे सभी यात्री भी राम नाम जपते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'सब राम भक्तों के साथ मैं अयोध्या में पहुंच गया हूं। हवाई जहाज में कमाल की भक्ति का वातावरण था। कीर्तन, राम जी की जय जय की गूंज। वाह! हम धन्य हैं। हमारा देश धन्य है। जय श्री राम'।

 

अनुपम खेर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए ‘जय श्री राम’ लिख रहे हैं।

बता दें, अनुपम खेर से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या नगरी पहुंच चुकी हैं। वहां, पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वह मंदिर में झाड़ू लगाती और रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेती नजर आई थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News