येलो सूट..चेहरे पर बड़ी सी स्माइल..खिलखिलाते हुए परिणीति ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर
10/1/2023 10:33:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा संग सात फेरे लेकर मैरिड लाइफ में प्रवेश कर चुकी हैं। मिसेज चड्ढा की शादी को अब 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की एक तस्वीर सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।"
तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति येलो कलर के सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग सिर पर दुपट्टा ओढ़ा रखा है। खुले बाल, लाइट मेकअप और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल परिणीति की खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, प्रियंका की मां सोफे पर बैठी अपनी भतीजी की ओर निहार रही हैं।
बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी शादी में कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने हर फंक्शन को खूब एन्जॉय किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में बरकत और समृद्धि की निशानी मानी जाती है तिजोरी में रखी ये एक चीज

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज का राशिफल 6 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Baghpat News: रसगुल्ला व पनीर की सब्जी से हुई बारातियों की तबीयत खराब, दूल्हा समेत 50 अस्पताल में भर्ती