पहला करवाचौथ: सिंदूर, मंगलसूत्र और पिंक चूड़ा..दुल्हन की तरह सजी परिणीति,चांद का दीदार कर पति के हाथों पानी पीकर खोला व्रत

11/2/2023 7:44:44 AM

मुंबई : परिणीति चोपड़ा ने इसी साल अक्टूबर में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। शादी के बाद से ही ये कपल चर्चा में हैं। वहीं 1 नवंबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया गया।

PunjabKesari

ऐसे में परिणीति ने भी राघव के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। परिणीति चोपड़ा का पहला करवा चौथ प्यार, हंसी और खुशी से भरा रहा। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में राघव अपनी लेडीलव के हाथों में मेहंदी लगाने से लेकर व्रत के बाद पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो परिणाति लाल रंग के खूबसूरत शरारा में बेहद प्यारी लगीं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा।

PunjabKesari

खुले बालों के साथ सटल मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा है। गुलाबी चूड़ा और मांग में सजा सिन्दूर परिणीति के लुक को चार चांद लगा रहा है। वहीं राघव कुर्ते पजामे में जच रहे हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा- 'पहला करवा चौथ मुबारक को मेरे प्यार।' फैंस परिणीति-राघव की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो  परिणीति को हाल ही में अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में देखा गया था। परिणीति अगली बार इम्तियाज अली की जीवनी पर आधारित ड्रामा अमर सिंह चमकीला में दिखाई देंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News