''पानीपत'' के डायलॉग को लेकर पेशवा बाजीराव के वंशज का निर्माताओं को नोटिस, लगाया बदनाम करने का आरोप

11/29/2019 8:54:50 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोग काफी बिरोध जता रहे हैं। वहीं अब फिल्म एक नए विवाद में घिर गई है। इस विवाद के चलते फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में कृति के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई है।

PunjabKesari

मामले में पेशवा बाजीराव के वंशज शादाब अली ने पानीपत के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक कृति सेनन का डायलॉग महान मराठा सेनापति पेशवा और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है।  

PunjabKesari

ट्रेलर में कृति अर्जुन से कहती है-'मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।' विवाद इसी डायलॉग को लेकर है। हालांकि मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म पर कहानी की चोरी का आरोप लगा था। इस बारे में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने भी फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। फवाद चौधरी का कहना था कि पानीपत में मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया गया है।

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित हैं। इसमें अर्जुन-कृति के अलावा संजय दत्त मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अर्जुन मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका में हैं। वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News