पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय संगीत सिंगर पंडित विजय कुमार किचलू का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

2/18/2023 12:12:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद समाचार सुनने को मिल रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। विजय सांस लेने की तकलीफ के चलते बीते 15 दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। 

PunjabKesari


विजय कुमार 93 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्होंने अस्पताल में ही इलाज के दौरान जिंदगी की अंतिम सांस ली।

 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 15 दिनों तक चले इलाज के बाद विजय कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 

विजय कुमार किचलू शास्त्रीय संगीत के बड़े गायक थे। उन्हें भरत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही दिग्गज को संगीत नाट्य अकादमी से भी नवाजा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News