ऑस्कर के लिए प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ वायरल, सिल्वर टॉप पहन ढाया कहर

1/22/2018 1:33:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 2018 के ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेशन अनाउंसमेंट करेंगी। इस बात जानकारी द अकेडमी के ऑफिशियल अकाउंट में उनकी बिहाइंड द सीन तस्वीरों के साथ दी गईं हैं। 

PunjabKesari

सोशल साइट पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक पैंट और सिल्वर टॉप में नजर आ रहीं हैं। उनका हॉट लुक फैंस के दिलों को मदहोश कर देने वाला है। तस्वीरों में अपने देसी गर्ल का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर प्रियंका जानी मानी मशहूर हस्तियां रोजेरियो डॉसन, रिबेल विलसन औ मिशेल राड्रिग के साथ होंगी। 90th ऑस्कर नॉमिनेशन का अनाउंसमेंट मंगलवार सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा।

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी सीरीज "क्वांटिको" के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News