ओपनिंग डे पर जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' ने आलिया की 'राज़ी' को दिया तगड़ा झटका

7/22/2018 2:21:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' कल रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ की शानदार कमाई की है। इतना ही नही फिल्म इसी साल रिलीज़ हुई आलिया भट्ट की "राज़ी" के पहले दिन के कलेक्शन से आगे निकल गई है। साथ ही फिल्म इस साल की 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन गई है। 

PunjabKesari

दरअसल, आलिया और विकी कौशल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.53 करोड़ रुपए की ओपनिंग कलेक्शन की थी। इस लिहाज़ से जाह्नवी और ईशान ने आलिया की 'राज़ी' को पीछे छोड़ा है। पहले दिन के कारोबार को देखते हुए कहा जा सकता है कि जाह्नवी और ईशान दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में तो ज़रूर कामयाब रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का एडेप्टेशन है। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। ‘धड़क’ को देश भर में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बाकी ओवरसीज में इस फिल्म को 556 स्क्रीन्स दी गई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 2791 स्क्रीन्स मिले हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News