फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध लेखिका मनु भंडारी का 90 की उम्र में निधन

11/16/2021 10:21:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। अब हाल ही में प्रसिद्ध लेखिका मनु भंडारी के निधन की खबर सामने आई है। फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता लेखिका मनु भंडारी ने सोमवार को गुड़गांव में जिंदगी की अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष की थी। उनके निधन से बॉलीवुड स्टार्स को बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

 

मन्नू भंडारी की किताबों पर कई फिल्में भी बनी हैं। उनकी कहानी ‘यही सच है’ पर 1974 में ‘रजनीगंधा’ फिल्म बनाई गई। बासु चैटर्जी ने इस फिल्म को बनाया था। ‘आपका बंटी’ उनकी मशहूर रचनाओं में से एक है।


फीचर फिल्म 'समय की धारा' (1986) को उनके दूसरे उपन्यास 'आपका बंटी' से रूपांतरित किया गया था, लेकिन यह तब मुश्किलों में फंस गया था जब भंडारी ने रचनात्मक मतभेदों को लेकर निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया।

 

इनके अलावा, उनकी कहानियां अकेले, त्रिशंकु, महाभोज, नशा और रानी माँ का चबूतरा सभी को विभिन्न फिल्म निर्माताओं द्वारा टेलीफिल्म में तब्दील किया गया था।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News