प्रियंका और बेटी संग निक ने शेयर की खूबसूरत पलों की तस्वीरें, मम्मी पापा संग Beach मस्ती करती दिखीं नन्ही मालती
8/2/2023 5:26:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेर रही हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान देने के साथ ही देसी गर्ल फैमिली संग खूबसूरत लम्हे बिताना कभी नहीं भूलतीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस को पति निक जोनस और बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेटी को गोद में लिए क्वालिटी टाइम बिता रही है।
इस दौरान प्रियंका व्हाइट आउटफिट में बेटी मालती संग रात का नजारा ले रही हैं।
वहीं, निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें निकयांका का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
कई तस्वीरों में निक अपनी बेटी संग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो 'सिटाडेल' के बाद अब प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

मिजोरम में आज होगी वोटों की गिनती...छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

जिस सीट पर हुआ था कन्हैयालाल का ''सिर तन से जुदा'' वहां भाजपा की बड़ी जीत

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल