सगाई के बाद पहली बार प्रियंका से मिलने भारत आए निक, एयरपोर्ट पर दिखा स्वैग अंदाज

9/29/2018 6:33:44 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में निक जोनस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

तस्वीरों में निक व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने कूल लुक में दिखाई दिए। वहीं उन्होंने इसके ऊपर ब्लैक जैकेट और सिर पर कैप डाली हुई है जो उनके लुक को कम्पलीट कर रही है। सगाई के बाद निक का यह पहला भारत दौरा है। फैंंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)  

PunjabKesari


इससे पहले निक प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे। ईशा अंबानी की सगाई के बाद प्रियंका निक के साथ नहीं गईं बल्कि सीधा मुंबई लौट आईं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई थीं।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की तस्वीरें शामिल थी।

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद इनकी शादी को लेकर कई खबरें आई थी। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News