पिंक गाउन में निया शर्मा ने बिखेरा जलवा, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

3/31/2021 12:19:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपने लुक से फैंस का हाल बेहाल कर दिया है। उनके लेटेस्ट फोटोशूट की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जोर पकड़ रही हैं और फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में निया शर्मा पिंक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। पिंक के साथ व्हाइट और ओरेंज कलर भी उनके गाउन को परफेक्ट बना रहा है। हाफ स्लीव्स और डीप नेक के इस गाउन में निया जबरदस्त लग रही हैं। इस ड्रेस-अप के साथ उनका मेकअप भी कमाल का है। 

PunjabKesari


एक तस्वीर में निया अपने गाउन को पकड़े दौड़ती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनके बाल भी उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'जैसे ही आप स्टेशन पहुंचते हैं और अपनी ट्रेन को छूटते हुए देखते हैं ..'

PunjabKesari


इन तस्वीरों में निया का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो निया शर्मा स्टार प्लस के शो 'एक हजारो में मेरी बहना है' में अपने किरदार को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्हें रवि दुबे के साथ 'जमाई राजा' सीरियल में देखा गया। इन दिनों वह वेब शो 'जमाई राजा 2.0' को लेकर चर्चा में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News