शादी के दो दिन बाद पति जैकी संग मुंबई लौटी रकुल प्रीत, नई नवेली दुल्हन के लुक ने चुराया दिल

2/23/2024 4:37:48 PM

मुंबई: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अब पति पत्नी बन गए हैं। कपल ने गोवा में फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लिए। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं अब शादी के बाद कपल मुंबई लौट आया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में न्यूलीवेड कपल ट्रेडिशनल लुक में दिख रहा है। लुक की बात करें तो नई-नवेली दुल्हन रकुल येलो अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही हैं।  उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। मांग में सिंदूर,कानों में झुमके,मंगलसूत्र और पिंक चूड़ा रकुल के लुक को चार-चांद लगा रहा है। दुल्हन के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।वहीं जैकी बेज कलर का चिकन कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

PunjabKesari


 रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में लैविश सी बीच ग्रैंड वेडिंग की शानदार वेडिंग के बाद रकुल और जैकी ने अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब फैंस को और बड़ा सरप्राइज देते हुए इस न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल वीडियो भी शेयर किया है।

PunjabKesari

 इसमें दिखाया गया है कि इनकी हल्दी और मेहंदी के अलावा संगीत सेरिमनी और दोनों के बीच मस्ती वाले नजारे भी हैं। वीडियो में कई खूबसूरत पल कैद हैं जिनमें वरमाला से पहले रकुल डांस करती हुई अपने होने वाले दूल्हे के पास पहुंचती हैं।

PunjabKesari

इस वेडिंग वीडियो में शादी की झलकियों के साथ-साथ प्री वेडिंग फंक्शंस हल्दी और संगीत सेरिमनी की भी बेहद शानदार झलकियां नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में दोनों समंदर में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- ये मैं या तुम नहीं बल्कि हम हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News