यो यो हनी सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए उनके नाम पर बनाया गया एक गाना!

4/13/2019 5:39:39 PM

नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह ने अपने कैरियर में कई सफल चार्टबस्टर्स दिए है जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए पसंदीदा पार्टी गीत साबित हुए है। संगीत सनसनी के स्टारडम को देखते हुए अब उन पर एक गाना बनाया गया है।

 

आरएस चौहान द्वारा हाल ही में रिलीज किया गया गीत "यो यो" एक मजेदार गीत है जिसमें इक्का ऋषि रिच है और जिसके बोल यो यो हनी सिंह के प्रसिद्ध चार्टबस्टर्स ब्लू आइज और ब्रावन रंग से लिए गए हैं और इसे गायक के नाम पर भी रखा गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks for the love and respect in “Yo Yo” song. My best wishes for Ikka and RS . BIG respect to Rishi bhaji for making crazy beats and keeping 2000s Hiphop alive.

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on Apr 12, 2019 at 9:36am PDT

यो यो हनी सिंह इस गाने के बारे में जान कर आश्चर्यचकित हो गए थे और सोशल मीडिया पर गायक को धन्यवाद देते हुए यो यो ने लिखा," "Thanks for the love and respect in “Yo Yo” song.
My best wishes for Ikka and RS. BIG respect to Rishi bhaji for making crazy beats and keeping 2000s Hiphop alive."

 

अपने कमबैक गीत 'मखना' के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और यूट्यूब पर गाने ने तहलका मचा दिया था।21 दिसंबर को टी-सीरीज के तहत रिलीज किया गया मखना दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था।

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Boarding for Mumbai ! #Wedding #yoyohoneysingh

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on Mar 9, 2019 at 5:23am PST

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

 

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News