सुशांत सिंह राजपूत की याद में नेहा कक्कड़ ने गाया गाना, ''Jaan Nisaar'' गाकर दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट

7/3/2020 1:02:57 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैंस के साथ-साथ स्टार्स को भी काफी सदमा लगा है। सुशांत ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत के निधन के 17 दिन बाद भी फैंस और स्टार्स अलग-अलग अंदाज में सुशांत को याद कर रहे हैं। हाल ही में बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने उन्हें म्यूजिक के जरिए ट्रिब्यूट दिया है।

PunjabKesari

नेहा ने सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'जान निसार' को अपनी आवाज में गाकर  उन्हें श्रद्धांजलि दी। गाने को नेहा अपने यू-ट्यूब चैन से शेयर किया है। सिंगर के इस गाने को अब तक 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं साॅन्ग को 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

PunjabKesari

नेहा का यह गाना न केवल उनके फैंस को, बल्कि सुशांत के फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है, साथ ही लोग गाने की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. नेहा से पहले जान निसार गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था, जिसे खूब सराहा गया था। इससे पहले सुशांत के निधन पर नेहा कक्कड़ ने उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि हम लोग आपको बहुत याद करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत के निधन को लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके साथ ही एक्टर के फैन लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत सुसाइड केस की सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News