चंडीगढ़ में होगी नेहा और रोहनप्रीत की शादी, कार्ड हुआ वायरल, लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

10/19/2020 1:24:56 PM

मुंबई. फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कनर्फम किया था। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी का कार्ड सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
ये कार्ड नेहा और  रोहनप्रीत के एक इंस्टाग्राम फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। कार्ड के अनुसार दोनों की शादी 26 अक्तूबर को होने वाली है। नेहा और रोहनप्रीत की शादी 'द अमलतास' मोहाली, पंजाब में होगी। जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर है। कार्ड में दोनों के ही पैरेंट्स का नाम भी लिखा गया है। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित है और कपल को बधाईयां दे रहे हैं। इसके साथ फैंस कपल की शादी को लेकर कंफ्यूज भी हैं और इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। क्योंकि 21 अक्तूबर को दोनों का गाना 'नेहू दा ब्याह' हो रहा है। फैंस का मानना हैं कि नेहा गाने को हिट कराने के लिए पब्लिसिटी स्टंट खेल रही है।

PunjabKesari
बता दें रोहनप्रीत साल 2019 के 'इंडियाज राइजिंग स्टार' तीसरे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। इससे पहले नेहा का नाम आदित्य नारायण के साथ भी जुड़ा था। आदित्य ने भी हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News