साथ बिताए खूबसूरत लम्हों का वीडियो शेयर कर नकुल मेहता ने पत्नी जानकी पर बरसाया प्यार, बोले- ''मैं इसके बिना जी नहीं सकता''

6/11/2022 5:29:15 PM

मुंबई. एक्टर नकुल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। हाल ही में नकुल ने अपनी पत्नी जानकी के साथ एक वीडियो शेयर कर प्यार लुटाया है, जो खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में नकुल और जानकी वाइन एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-साथ खूबसूरत पलों का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों में खूब प्यार और जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वीडियो के साथ एक वॉइस ओवर है, जिसमें कहा गया है- 'मुझे इसकी लत है। मेडिकल या शाब्‍द‍िक अर्थों में नहीं। लेकिन मैं इसके बिना नहीं जी सकता।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

बता दें नकुल और जानकी 18 साल की उम्र से साथ में हैं। दोनों में प्यार कभी कम नहीं हुआ है। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। जानकारी के लिए बता दें हाल ही में नकुल अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक्टर की अपेंडिक्‍स की सर्जरी हुई है। एक्टर अब ठीक हैं और घर लौट आए हैं। एक्टर अपने काम पर भी वापस लौट गए हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News