बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुशांत ने बढ़ाया था हाथ, अब नागालैंड के मुख्यमंत्री से मिला खत

9/16/2018 3:46:54 PM

मुंबई: केरल के बाद अब नगालैंड में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। वहीं बॉलीवुड स्टार्स इनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

PunjabKesari

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जहां केरल के लोगों को 1 करोड़ दान में दिए वहीं नगालैंड की मदद के लिए उन्होंने 1 करोड़ 25 लाख रुपए की मदद की थी। 

PunjabKesari

वहीं केरला और नागालैंड के लोग अपनी जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश में हैं। हाल ही में अब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक लेटर लिख सुशांत का शुक्रिय अदा किया है। वहीं मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए सुशांत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लेटर की तस्वीर पोस्ट कर धन्यवाद किया है। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत इन दिनों कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'किज्जी और मनय’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘सोन चिरैया’ और 'केदारनाथ' में भी नजर आएंगे। उनकी फिल्मों का फैंस को बेस्ब्री से इंतजार है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News