ससुराल वालों के सामने इम्प्रेशन जमाने के लिए प्रियंका बांट रही हैं पैसे

11/28/2018 1:00:24 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।शादी से पहले वह अलग-अलग दोस्तों के साथ मुंबई में यहां वहां खूब पार्टी कर रही है, लेकिन बीती रात जो कुछ हुआ, उसने प्रियंका की पार्टी का मज़ा किरकिरा कर दिया है।

 

PunjabKesari


पुलिस को खबर मिली कि जुहू के एक रेस्तरां के सामने दर्जन भर से ज्यादा कैमरामैन खड़े हैं और उन्हें पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इस हल्ले से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था तो उन्होंने मुंबई पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि इन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की टीम से ‘टिप’ मिली है कि वह यहां मौजूद रहे। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस,  सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी। 

 

PunjabKesari


पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया। प्रियंका की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News