ब्लश पिंक सूट में श्लोका का खूबसूरत अंदाज, IOC इवेंट में Nita Ambani की ''बड़ी बहू'' ने चुराई लाइमलाइट

10/16/2023 4:04:13 PM

मुंबई: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की 'बड़ी बहू' श्लोका मेहता अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। श्लोका मेहता का फैशन गेम भी हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है। इसका सबूत अक्सर देखने को मिल जाता है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

श्लोका की ये तस्वीरें  'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' (IOC) के 141वें सेशन के दौरान की हैं। श्लोका ने इस इवेंट में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक शानदार ब्लश पिंक कलर का सलवार सूट चुना था।

PunjabKesari

इसमें थ्रेडवर्क के साथ-साथ स्मॉल स्टोन एम्बेलिश्मेंट शामिल थी। इसके अलावा, ड्रेस के ऊपरी हिस्से में फ्रंट पर बटन और फुल स्लीव्स के साथ एक राउंड नेकलाइन थी।

  PunjabKesari 

श्लोका ने मोती की बूंदों और खूबसूरत चूड़ियों से सजे हीरे के झुमके के साथ अपने लुक को निखारा। छोटी बिंदी और मिनिमम मेकअप, जिसमें विंग्ड आईलाइनर, ब्लश्ड गाल और ग्लॉसी लिप्स शामिल थे, श्लोका के लुभावने लुक को पूरा कर रहे थे। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और मुलायम कर्ल का चुनाव किया, जिससे उनके ओवरऑल लुक में चार चांद लग गए। 

बता दें कि श्लोका दो बच्चों बेटे पृथ्वी (2 साल) और बेटी वेदा (4 महीने) की प्यारी मां हैं। वह अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News