सोनम कपूर और आनंद की तीसरी सालगिरह पर मां सुनीता ने दी बधाई, लिखा ''आपका प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता रहे और दिन हंसी से भरे रहें''
5/8/2021 3:17:55 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की आज सालगिरह है। कपल 8 मई को अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर उनके करीबियों से लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।इसी बीच सोनम कपूर की मां सुनीता आहुजा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटी को सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।
सुनीता कपूर ने अपनी बेटी और दामाद की कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी.. भगवान का आशीर्वाद रहे। आपका प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता रहे, आगे बढ़ता रहे। आपके दिन हंसी से भरे रहें, आप आने वाले वर्षों में अद्भुत यादें पैदा करे। आप दोनों को बहुत प्यार।'
बता दें सोनम कपूर ने 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहुजा से शादी रचाई थी। इन दिनों वह अपने पति संग लंदन में रह रही हैं। वहां रह कर वह भारत देश को बहुत मिस कर रही हैं और अक्सर वहां से फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।