डॉल के साथ हुई थी तैमूर की तुलना, अब भड़की मम्मी करीना बोलीं-डरावना नहीं है मेरा बेटा

2/25/2019 5:00:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्ड्स हमेशा छोटे नवाब के साथ होते हैं।

PunjabKesari

जब भी सैफ और करीना बेटे के साथ बाहर होते हैं तो उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान देते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी के चलते एक कंपनी ने उनके जैसी दिखने वाली तैमूर डॉल को मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं अब मम्मी करीना ने एक टॉक शो में इस मुद्दे पर बात की।

 

View this post on Instagram

Replicating #TaimurAliKhan is no #ChildsPlay, as Kareena puts it. #KoffeeWithKaran #KoffeeWithKareena

A post shared by Star World (@starworldindia) on

दरअसल, करीना और प्रियंका हाल ही में 'कॉफी विद करण' में पहुंची थी। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने करीना से 'तैमूर डॉल' को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है लेकिन ये डॉल तैमूर की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं। ये चकी की तरह दिखती है। बता दें कि चकी एक भूतिया डॉल है जो हॉरर फिल्म 'चाइल्ड प्ले' में नजर आई थी। करीना ने कहा, उस डॉल की आंखें नीली हैं। उसके बाल और बंदगला भी बेहद डरावना है। मेरा बेटा तैमूर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता है। ये मेरे बेटे की डॉल बिल्कुल भी नहीं हैं। 

PunjabKesari

तैमूर के बेहद करीब हैं सैफ-करीना

करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्डस हमेशा उनके साथ होते हैं। जब भी करीना और सैफ बेटे के साथ बाहर जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान देते हैं। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News