Photos: प्रेग्नेंट वाइफ का खूब ख्याल रख रहे हैं विराट कोहली, बालकनी में ब्रेकफास्ट एंजाॅय करते दिखा कपल

1/6/2021 3:19:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं। अनुष्का इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ही विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आ गए हैं। वह अपनी वाइफ का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में कपल की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विरुष्का मुंबई के जुहू स्थित घर में बालकनी में ब्रेकफास्ट एंजाॅय करते दिख रहे हैं। विराट अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि विराट पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया टूर बीच में छोड़कर पैटर्निटी लीव पर भारत वापस आ गए हैं। उम्मीद है कि विराट और अनुष्का जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चे के जन्म से पहले एक ऐनिमल थीम की नर्सरी भी तैयार करवाई है।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News