बांद्रा में शॉपिंग करने पहुंची शाहिद की पत्नी मीरा, बेबी बंप के साथ मुस्कुराते हुए खिंचवाई तस्वीरें
6/16/2018 3:27:44 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हाल ही में शॉपिंग करते हुए नजर आईं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। मीरा ने लूज टी-शर्ट और जीन्स पहनी था।
मीरा के फेस पर ग्लो साफ दिख रहा है। उनके हाथ में शॉपिंग बैग भी था। मीरा ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिए।
मीरा के इस क्यूट अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने मीरा ने पहली बेटी मीशा को साल 2016 में जन्म दिया था।
शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी। दोनों सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।