सलमान के पक्ष में मीका का ट्वीट, VIDEO शेयर कर कहा- 'कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए'

4/7/2018 1:22:08 PM

मुंबईः बॉलीवुड गायक मीका सिंह 1998 के काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा पाए अभिनेता सलमान खान के समर्थन में उतरे हैं। मीका सिंह ने कहा है कि देश में कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर हिंसा की वारदात का एक वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान के प्रति हमदर्दी जताई और भारत की कानून प्रणाली पर उंगली उठाई। 


मीका सिंह ने लिखा- ”मैं कानून प्रणाली का आदर करता हूं लेकिन कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। अगर सलमान खान को एक हस्ती होते हुए भी सजा दी जा सकती है तो ऐसे लोग जो एक कमजोर लड़के को पीटते हुए आपराधिक घटना का वीडियो बना रहे हैं, उन्हें भी सजा दी जानी चाहिए। वे सुरक्षित हैं क्यों कि वे सलमान नहीं हैं।” मीका सिंह ने एक लड़के को पीटे जाने वाला वीडियो शेयर किया है, लेकिन यह जानकारी नहीं दी है कि घटना किस जगह की है और वीडियो में कौन लोग लड़के को पीट रहे हैं।

गौरतलब है कि ऐसी कई वीडियोज है जो अक्सर वायरल होती रहती है, लेकिन उन पर कोई कारवाई न होने के कारण ऐसी वीडियोड को देखकर वारदाते बढ़ती चली जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News