कार में जबरन घुसकर इस मशहूर अभिनेत्री के साथ की छेड़छाड़

2/18/2017 9:34:04 PM

मुंबई: साउथ इंडियन की मशहूर अभिनेत्री भावना के साथ कल शुक्रवार रात अपहरण करने के बाद यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। यह मामाला केरल के कोच्चि का है। भावना को उनकी कार समेत कोच्चि में अंगमाली के अथानी से अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने कार में अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की और लगऊग 25 किलोमीटर दूर स्थित पलारीवट्टम तक ले जाकर छेड़छानी की।

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित को अज्ञात बदमाशों ने अगवाकर मोलेस्ट किया था। खबरों के मुताबिक केरल के अथानी इलाके से अगवा किया गया था और उनकी कार को भी हाईजैक कर लिया गया था। खबरों के मुताबिक वारदात की जगह से पीड़ित को लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करके पलारीवट्टम इलाके में ले जाया गया। पीड़ित शुक्रवार रात को अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद वापिस घर लौट रही थी तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। वारदात एर्नाकुलम जिले में हुई थी। 

रात के लगभग साढ़े 9 बजे पीड़ित की कार को रोककर उसे किडनैप किया गया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के  मुताबिक पीड़ित को 1 घंटे तक बदमाशों ने कार में घुमाते हुए मोलेस्ट किया और फिर उसे इसके घर के पास छोड़ दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के ड्राइवर मार्टिन को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले का दूसरा आरोपी सुनील अभी फरार है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मार्टिन और सुनील दोनों पीड़िता के यहां बतौर ड्राइवर काम किया करते थे। पुलिस ने केस अपहरण और मोलेस्टेशन का दर्ज कर लिया है। वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अपहरणकर्ताओं ने पीड़िता को मोलेस्ट करते समय उसके वीडियो और फोटोज भी शूट किए।  

पीड़िता मलयालम जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह लगभग 75 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। खबरों के मुताबिक वारदात होने के बाद पीड़ित ने अपनी फिल्म के डायरेक्टर से संपर्क किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News