मलाइका-अरबाज के तलाक पर कुछ ऐसा था उनके बेटे अरहान का रिएक्शन

2/22/2019 4:06:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में करीना कपूर के रेडियो शो में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। इसी बीच उन्होंने अपने और अरबाज के रिश्ते से जुड़ी कई बातें बताईं। मलाइका ने अपने इकलौते बेटे अरहान के बारे में भी बात की। मलाइका ने बताया मेरे और अरबाज के तलाक के बाद अरहान ने किस तरह से रिएक्ट किया था।

 

PunjabKesari

 

मलाइका ने करीना कपूर से बात करते हुए कहा - 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं। तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि मलाइका-अरबाज के तलाक को 2 साल हो गए है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा रहा है। अक्सर मलाइका और अर्जुन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News