ब्लू लंहगे में रैंप पर उतरीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

8/4/2019 9:04:22 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन रिलेशनशिप के अलावा मलाइका का स्टाइल भी हमेशा सुर्खियां बटोरता रहता है। वह इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। हाल ही में मलाइका डिजाइनर तनु वोहरा के फैशन शो का हिस्सा बनीं।

PunjabKesari,मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

यह फैशन शो लुधियाना में था। इस फैशन शो की तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान मलाइका खूबसूरत ब्लू लहंगा पहनकर स्टेज पर उतरीं। वन शोल्डर इस लहंगे में मलाइका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने बड़े-बड़े ईयरिग्स से  कैरी किया था, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था।

PunjabKesari,मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो मलाइका ने बालों को खुला रखा था। मलाइका कातिलाना अंदाज से पोज दे रही हैं। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari,मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं।

PunjabKesari,मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

काम की बात करें तो वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह छोटे पर्दे पर नजर आती हैं। मलाइका को आखिरी बार क्लर्स के रियालिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका में देखा गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News