महाराष्ट्र सरकार ने माना सुशांत सिंह राजपूत का हुआ मर्डर ! बीजेपी नेता के ट्वीट ने मचाई समनसनी
3/13/2021 8:42:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद से ही सुशांत की मौत को लेकर कई करह के सवाल उठे। सुशांत के परिवार और फैंस ने उनके निधन को सुसाइड नहीं बल्कि मरर्ड का नाम दिया। इस केस ने महाराष्ट्र सरकार से लेकर मुंबई पुलिस तक पर कई तरह से सवाल खड़े किए। बाद में सुशांत सुसाइड केस को सीबीआई को सौंपा गया।
सुशांत के निधन को लगभग 10 महीने होने वाले हैं। इस केस की जांच में सीबीआई लगी हुई है मगर अभी तक मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जहां एक तरफ सुशांत के फैंस के साथ साथ उनके घरवाले भी इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं अब सुशांत केस को लेकर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा नेता नितेश राणे ने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार भी मान गई है कि सुशांत का मर्डर हुआ है।
So finally the Maharashtra Home minister accepts in the assembly that SSR was murdered!
— nitesh rane (@NiteshNRane) March 11, 2021
Any more proofs needed? pic.twitter.com/MUjqY0FSbh
नितिश राणे के ट्वीट की बात करें तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख महाराष्ट्र विधानपरिषद में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ नितिश राणे ने लिखा- 'चलो अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी ये मान लिया कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है! और किसी प्रमाण की जरुरत है क्या अब? '
नितिश राणे द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि नितेश राणे सुशांत केस में लगातार कोई ना कोई ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न