बोल्ड लुक में बाॅयफ्रेंड संग डिनर करने पहुंची मलाइका, लव बर्ड्स की सामने आई ऐसी तस्वीरें

3/2/2020 8:54:27 AM

मुंबई: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इस समय बी-टाउन के सबसे फेमस और चर्चित कपल्स में से एक हैं। पावर कपल ने लगभग एक साल से अपने रिश्ते को ऑफिशयल कर दिया है। इस रिश्ते की खास बात ये है कि उनका रिलेशनशिप दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है।

PunjabKesari

आए दिन कपल अपने प्यार का इजहार सोशल साइट पर करते रहते हैं। हाल ही  में एक बार फिर मल्ला और अर्जुन की कुछ तस्वीरों ने सोशल साइट पर धमाल मचा रखा है।

PunjabKesari

बीती रात इस कपल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान मलाइका व्हाइट कलर की स्ट्रैप ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स और ब्राउन शेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं।  मलाइका एक बार फिर अपने लुक से लाइटलाइट चुरा ली।

PunjabKesari

वहीं अर्जुन टी-शर्ट और ग्रे जॉगर्स में कूल दिखे। रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने जमकर पोज दिए। मल्ला और अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की बात करें तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में दिखाई देंगे।

PunjabKesari

इसके अलावा वह रकुल प्रीत सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं मलाइका की बात करें तो वह जल्द ही डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर'को जज करती नजर आएंगी। इस शो में उनके साथ टेरेंस लेविस और गीता कपूर हैं। 
 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News