OMG इस बात से चल गया पता ...सोनम के घर आने वाली है नन्हीं परी!

6/16/2022 11:25:22 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं हैं। सोनम अपनी प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच गई हैं। वो अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये तो सभी जानते हैं कि सोनम जल्द मां बनने वाली हैं। लेकिन ये कोई नहीं जानता कि वे बेटे को जन्म देंगी या बेटी को। इसका खुलासा हम करने वाले हैं। 

जी हां खुशी की बात तो ये है कि सोनम बेटी को जन्म देने वाली है। दरअसल, सोनम इस समय अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। अब लंदन में ही सोनम की गोद भराई हुई है। बेबी शॉवर में खूबसूरत डेकोरेशन, फूल और चीज केक देखा जा सकता है। वहीं सोनम पिंक कलर की खूबसूरत गाउन ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। गौरतलब है कि इस पार्टी में सबकुछ पिंक थीम पर था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बेटी को जन्म देने वाली हैं। वैसे इस बात कि कोई अधिकारिक जानकारी हमारे पास नहीं है। 

रिया कपूर ने बेबी शॉवर की अरेंजमेंट की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि सोनम का बेबी शॉवर गार्डन में हुआ है जहां पर गेस्ट के लिए गिफ्ट्स से लेकर नेपकिन सब चीजें कस्टमाइज हैं।

वहीं लियो कल्याण नाम के एक परफार्मर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के बेबी शॉवर की इनसाइड फोटो और वीडियो पोस्ट की। लियो कल्याण ने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उनका गाना मसक-कली गाया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

बता दें कि साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई। शादी के बाद से सोनम फिल्मों से दूर हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News