Cutie Pie: लियाना चौधरी नाम से जानी जाएगी देबीना-गुरमीत की प्रिसेंस,14 दिन बाद शेयर की लाडो की पहली सोलो तस्वीर

4/17/2022 10:01:28 AM

मुंबई: टेली वर्ड के चर्चित कपल गुरमीत तौधरी और देबीना बनर्जी के घर हाल ही में पहले बच्चे की किलकारी गूंजी।  देबीना बनर्जी ने 3 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया हालांकि इस बात का खुलासा कपल ने 4 अप्रैल को किया।

PunjabKesari

शादी के 11 साल बाद घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने के बाद से ही पूरा चौधरी परिवार सातवें आसमान पर है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपनी फूल-सी बेटी को दुनिया की नजरों से छिपाया और सीधे घर ले आए।

PunjabKesari

उन्होंने परिवार के साथ इसके लिए एक पूजा की। कपल के घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने की खबर के बाद से ही फैंस उनकी बेटी का चेहरा और  नाम जाने के लिए भी बेताब है। कुछ दिन पहले ही देबिना ने अपने फैंस से परी के लिए 'L' लेटर से नाम का सजेशन मांगा था।

PunjabKesari

वहीं अब 14 दिन बाद उन्होंने उसका नामकरण किया। कपल ने 16 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की सोलो तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा किया। देबीना और गुरमीत ने अपनी लाडली का नाम लियाना चौधरी (Lianna Choudhary) रखा है। शेयर की तस्वीर में लियाना व्हाइट कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। लियाना बेड पर सकून से लेटी दिख रही हैं।

PunjabKesari

फोटो में पिंक कलर से लियाना (Lianna) लिखा हुआ है। उनके आस पास खिलौने रखे हैं। इस तस्वीर के साथ देबीना ने लिखा-हैलो दुनिया। हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है। इसके अलावा कपल ने अपनी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी भी बताई है जो @lianna_choudhary नाम से है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lianna 🎀 (@lianna_choudhary)

 

नाम का है ये मतलब

इसका मतलब कोमलता और नाजुक से होता है। तो इस हिसाब से बच्ची का नाम बिलकुल सही है क्योंकि अभी वह फूल की कोमल पंखुड़ी के समान ही नाजुक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

इससे पहले कपल ने बेटी के जन्म के बाद पहली बार अपने घर में पूजा रखवाई थी जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने हाल ही में शेयर की थीं। तस्वीरों में कपल की पूरी फैमिली देखी जा सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था- बच्चे के आगमन का छठा दिन पूरे परिवार के साथ मनाया। दरअसल हर दिन एक उत्सव होता है, जब पूरा परिवार आसपास होता है और आपके परिवार में एक अतिरिक्त सदस्य जुड़ता है मेरी छोटी बेटी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News