दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट गंधा गुड़ी टीजर रिलीज, स्टार्स हुए भावुक

12/6/2021 3:41:10 PM

मुंबई: सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इसी साल अक्टूबर महीने में हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह 46 वर्ष के थे।  फैंस उन्हें प्यार से अप्पू बुलाते थे। वहीं अब एक्टर के निधन के 2 महीने बाद उनके ड्रीम प्रोजेक्ट गंधा गुड़ी टीजर रिलीज किया गया हैं। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार फिल्म का टीजर पहले एक नवंबर को रिलीज होने वाला था लेकिन मेकर्स ने इसे उनकी मां पर्वतम्मा राजकुमार की जयंती पर प्रीमियर के लिए रखा था जिसे आज रिलीज किया गया हैं। इस टीजर को देखकर उनके फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स भी भावुक हो रहें हैं।

 

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने ट्वीट कर लिखा-'अप्पू सर का सपना और उनका नजरिया उसने जैसा ही संजोने के लिए एक रत्न और सच्चा खजाना। पूरी टीम को शुभकामनाएं।'

प्रोड्यूसर कार्तिक गौड़ा ने लिखा-'#GandhadaGudi का टीज़र आ गया है। अप्पू सिरो का प्रतिष्ठित ड्रीम प्रोजेक्ट।'

 

रक्षित शेट्टी ने लिखा-'प्रकृति और कला का सुंदर संगम! क्या तमाशा है! अप्पू सर अपने कर्मों और सपनों के माध्यम से जीते हैं। टीम को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।'

फिल्म की बात करें तो इसमें जंगलो के बारे में दिखाया गया हैं। फिल्म में पुनीत राजकुमार के साथ वन्यजीव फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता अमोघवर्ष हैं। फिल्म के गाने अजनीश लोकनाथ ने लिखा हैं। गंधा गुड़ी का निर्माण दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के पीआरके प्रोडक्शंस और मडस्किपर द्वारा किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News