ग्लैमरस लुक में बॉयफ्रेंड संग दिवाली पार्टी में पहुंची टाइगर की बहन, तस्वीरों में एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

10/28/2019 10:41:34 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्राॅफ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कृष्णा प्रो बास्केटबॉल खिलाड़ी एबन ह्याम्स को डेट कर रही हैं।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures,  eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

इसी बीच रविवार रात जैकी श्रॉफ की बेटी बाॅयफ्रेंड एबन के साथ बिग ही के घर दिवाली पार्टी में पहुंची, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में कृष्णा बॉयफ्रेंड का हाथ थामें हुए बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures, eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

दोनों एक साथ अच्छे दिख रहे हैं।कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैंस रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान कृष्णा रेड चोली के साथ ऑफ व्हाइट लहंगे में बेहद ही स्टाइलिश दिख रही हैं।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures, eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

इसमें वह अपना किलर फिगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ओपन हेयर्स, लाइट मेकअप, गले का नेकलेस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures,  eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

वहीं, एबन रेड कुर्ते और ब्राउन पजामे में हैंडसम दिखे। तस्वीरों में एबन और कृष्णा पैपराजी को देख स्माइल करते हुए दिखे। कृष्णा की उनके बॉयफ्रेंड के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures,  eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

बता दें कि कृष्णा ने बीते दिनों ही बॉयफ्रेंड एबन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की है। 

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures,  eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures

एबन एक प्रो बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलियाई नेशनल बास्केटबॉल लीग में खेलने वाले पहले भारतीय थे। वह वर्तमान में यूबीए (यूनाइटेड बास्केटबॉल एलायंस) प्रो बास्केटबॉल लीग में हरियाणा गोल्ड के लिए खेलते हैं। इबन के पास ऑस्ट्रेलियन, इजराइली और भारतीय नागरिकता भी है।

PunjabKesari,krishna shroff image, krishna shroff photo,krishna shroff pictures,  eban hyams image,  eban hyams photo,  eban hyamspictures


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News