गणेश पूजन में कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा ने किया बेहद बोल्ड डांस, लोग बोले ''कुछ तो शर्म करो.."

9/26/2023 2:58:36 PM

नई दिल्ली।  'द कपिल शर्मा शो' में अपने हंसी ठिठोली भरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में बप्पा का स्वागत किया। लेकिन पूजा के दौरान कृष्णा अभिषेक की वाइफ ने ऐसी हरकत कर दी कि उन्हें अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

 

गणपति पूजन में कश्मीरा के डांस ने मचाया बवाल 
देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। हर साल की तरह इस साल भी बप्पा सभी के घर झोली भरकर खुशियां लेकर आए हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीर शाह ने अपनी अपने घर बप्पा की स्थापना की। फिर ऐसा क्या हुआ कि कश्मीरा को पूजा के लिए ट्रोल किया जा रहा है? दरअसल हाल ही में कश्मीरा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर गणेश पूजन का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस किसी धार्मिक गाने की जगह "बीड़ी जलइले जिगर से पिया" गाने पर डान्स करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)


एक यूजर ने लिखा "वाह क्या बात है गणपति जी की पूजा में ये गाना, हद है तुम लोगों की नीचता की"। एक दूसरे यूजर ने लिखा "ये डांस गणपति पूजन में हो रहा है, वाह क्या दिन आ गए हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा "गणपति के सामने ऐसा डांस.. शर्म करो"। वहीं एक व्यक्ति ने लिखा "कुछ तो शर्म करो पीछे भगवान को बैठाया है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News