8 साल ही बॉलीवुड में टिक पाई ये एक्ट्रेस, सलमान के साथ दी थी एक हिट फिल्म

4/20/2019 12:41:12 PM

मुंबई. बॉलीवुड में किस्मत आजमाने रोजाना हजारों लोग मुंबई पहुंचते हैं। ऐसे में कईयों के सपने पूरे होते भी हैं और कई फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंद में ही गायब हो जाते हैं। हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की स्टोरी से रूबरू करा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड में डेब्यू कराया था विनोद खन्ना ने। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंजलि जावेरी की, जो अपना 47 वां बर्थ-डे 20 अप्रैल को सेलिब्रेट कर रही हैं। 

 

PunjabKesari

अंजली जावेरी ने बॉलीवुड में डेब्यू विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना की फिल्म 'हिमालय पुत्र' से किया था। हालांकि, 1997 में आई ये फिल्म फ्लाप हो गई थी।  

 

PunjabKesari

 

इसके बाद अंजली ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बेताबी', 'सोच', 'मुस्कान' 'बाजार' शामिल हैं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनके खाते में एक मात्र हिट फिल्म आई और वह थी सलमान खान की 'प्यार किया तो डरना क्या'...।   इस फिल्म में वह अरबाज खान के साथ रोमांस करती हुई दिखीं

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News