सिद्धार्थ संग शादी के बाद Kiara ने पहली रसोई में बनाई थी ये खास डिश, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान!

8/16/2023 12:13:41 PM

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इस जोड़ी पर फैंस अक्सर अपना प्यार लुटाते हैं। रील से लेकर रियल लाइफ में सिड-कियारा का रोमांस लोगों को बेहद पसंद आता है। वहीं फैंस इस जोड़ी की छोटी से छोटी चीजों के बारे में भी जानने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में कियारा ने अपने पहली रसोई के बारे में बताया है। 

 

अपना पहली रसोई में कियारा ने बनाई थी ये डिश!
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद कियारा की पहली रसोई कैसी थी? यह कई लोग जानना चाहते थे ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस सवाल का बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया है। कियारा ने कहा कि "मैंने अभी तक कुछ नहीं बनाया है, सिर्फ पानी उबाला लिया होगा"।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने सिद्धार्थ को बेहतरीन कुक बताते हुए कहा कि "मैं बहुत लकी हूं क्योंकि मेरे पति को खाना बनाना बहुत पसंद हैं। ऐसे में वह जो कुछ बनाते हैं मैं खा लेती हूं।" सिद्धार्थ के पसंदीदा पकवान के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा कि "सिड रोटी बहुत अच्छी बनाते हैं। सच कहूं तो अच्छी रोटी बनाना बहुत मुश्किल काम है लेकिन वह सच मैं बहुत अच्छी रोटी बनाते हैं।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बता दें कि 'शेरशाह' कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद फरवरी 2023 को राजस्थान में धूमधाम से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी। इसके बाद अक्सर कपल को एकसाथ स्पॉट किया जाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News