भतीजी थिया से मिलने पहुंची खुशी, शनाया और अंशुला, बुआ की गोद में सकून से सोईं दिखीं नन्हीं परी

2/10/2022 12:50:07 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूरे के भांजे मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मरवाहा ने बीते साल नन्हीं परी का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम  थिया रखा है। वही आए दिन लाडली संग क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अंतरा ने एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनकी नन्हीं परी बुआ शनाया कपूर, खुशी कपूर और अंशुला के साथ दिख रही हैं।

PunjabKesari

थिया अपनी बुआ शनाया कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंशुला ब्लैक पैटर्न वाली ड्रेस में स्टाइलिश लग रही थीं। शनाया ने व्हाइट स्लीवलेस टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

वहीं खुशी बेज कलर की जैकेट और पैंट में दिख रही हैं। थिया की बात करें तो वह ब्लू स्कर्ट, व्हाइट टी-शर्ट में बेहद क्यूट लग रही हैं। तस्वीर में थिया का चेहरे पर इमोजी लगाई है। 

PunjabKesari

 

मोहिता और अंतरा ने 20 नवंबर 2021 में बेबी गर्ल का स्वागत किया था। वहीं बेटी के जन्म के 1 महीने बाद कपल ने  इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

गौरतबल है कि मोहित, अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन रीना मारवाह और उनके पति संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फुगली के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 2017 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित राग देश में एक सैनिक की भूमिका भी निभाई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News