भारत के सेट पर कैटरीना ने चलाई 60 के दशक की कार, तस्वीर शेयर कर लिखी खास बात

5/6/2019 10:19:00 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएगी। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में है। हाल ही में कैट ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह 1960 के दशक की एक कार चलाते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है। कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है। तस्वीर पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भारत ऑन लोकेशन, जो आदमी मेरे बगल में बैठा है वह इस 1960 के दशक के लैंड रोवर कार का असली मालिक है। इन्हें विश्वास था कि मैं इस कार को हैंडल नहीं कर सकती हूं लेकिन अब मैंने इन्हें भरोसा दिला दिया कि मैं कर सकती हूं।''

 

PunjabKesari


बता दें कि कैटरीना ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। उन्होंने नई कार मोदी मोटर्स से ली है। ये गाड़ी जैगुआर की लैंड रोवर है, ज‍िसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पिछले दिनों सलमान खान ने भी एक लैंड रोवर गाड़ी खरीदी है। फिल्म भारत की बात करें तो फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इसमें सलमान-कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ  और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर की रीमेक है। 

 

View this post on Instagram

Thank you Modi Motors Jaguar Land Rover Worli for the wonderful experience @landrover_modimotors #RangeRover

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News