कार्तिक आर्यन ने अपने नाम किया आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024, ''सत्यप्रेम की कथा'' बनी बेस्ट फिल्म

2/2/2024 1:16:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उनके हाथ में एक बड़ी उपलब्धि लगी है, जिसके बाद वह और भी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक्टर ने आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2024 अपने नाम किया है। इस अचीवमेंट के लिए फैंस एक्टर को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। इतना ही नहीं, एक्टर की इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का भी अवॉर्ड मिला है।

PunjabKesari


यह अवॉर्ड हासिल करने के बाद कार्तिक आर्यन की खुशी सातवें आसमान पर है।

बता दें, कार्तिक क 'सत्यप्रेम की कथा' साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आए थे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News