Pics: कपूर फैमिली ने धूमधाम से मनाया गणेश उत्सव, सज-धज कर पहुंची करिश्मा-करीना

8/30/2020 12:43:34 PM

मुंबई: इंडस्ट्री के सबसे पुराने और बड़े खानदानों में से एक कपूर खानदान पिछली कई पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है।  हर साल की तरह इस साल भी कपूर खानदान ने गणेशोत्सव का सेलिब्रेशन खास अंदाज में किया।

PunjabKesari

इस खास मौके पर कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ है और गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर में करीना कपूर, तैमूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान, रणधीर कपूर, बबीता, आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा, रीमा जैन और मनोज जैन दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना ने तैमूर को पकड़ रखा है।

PunjabKesari

तस्वीर में तैमूर का क्यूट अंदाज देखते ही बनता है। दूसरी तस्वीर में तैमूर, समायरा और कियान गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं और भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा-'गणपति दर्शन'।  कपूर फैमिली की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं

PunjabKesari

इससे पहले भी रीमा जैन के यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी लोग इकट्ठे हुए थे। उस दौरान करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी थे। रीमा जैन, करीना कपूर की बुआ लगती हैं।

PunjabKesari

 

उनके यहां हर साल गणपति मूर्ति की स्थापना की जाती है। सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर उनकी मां बबीता, रीमा जैन, आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए थे। इस दौरान करण जौहर के दोनों बच्चे रूही जौहर और यश जौहर भी दिखे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News