दोस्तों संग रोड ट्रिप पर निकले तैमूर अली खान, करीना ने शेयर की बाॅयज गैंग की मस्ती भरी तस्वीरें
8/26/2021 1:10:58 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे 1 सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर अब बड़े हो गए हैं और काफी नटखट भी और उनका नटखटपन अक्सर पैपराजी के कैमरों में कैद होता रहता है। मम्मी करीना भी तैमूर की क्यूटनेस से भरी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। तैमूर की अब तक कई तस्वीरें सामने आईं जिन्होंने लोगों का दिल जीता लेकिन बुधवार को करीना ने अपने लाडले की जो तस्वीरें शेयर की हैं वो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
दरअसल, करीना द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में तैमूर अपनी बाॅयज गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब तैमूर की उनकी दोस्तों के साथ तस्वीरें सामने आईं हैं। तैमूर हाल ही में मम्मी करीना के साथ मुंबई के Gallops Restraurant पहुंचे थे,जहां उन्होंने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। तैमूर कभी घास पर लेटकर तो कभी खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले तैमूर का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में तैमूर हाई जंप करते नजर आ रहे थे।
बता दें कि करीना कपूर खान दो दिन पहले अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मालदीव वेकेशन से लौटी हैं। उन्होंने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
NSA डोभाल से मिले ब्लिंकन,कहा- वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा अमेरिका
