तैमूर का हाथ थाम रेस्टोरेंट पहुंची करीना, मैचिंग कपड़ों में मां-बेटे का दिखा Swag

5/17/2019 6:42:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब मम्मी करीना संग एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। 

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

इस दौरान तैमूर व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आए। वहीं, मम्मी करीना भी बेटे के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आईं।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

अक्सर अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करने वाली करीना व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। बेटे तैमूर का हाथ थामें हुए करीना ने पैपराजी को खूब पोज दिए।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

तस्वीरों में तैमूर की क्यूटनेस देखते ही बन रही है। पैपराजी पर नजर पड़ते ही हमेशा की तरह नन्हें तैमूर मीडिया फोटोग्राफर्स को देखते नजर आए। 

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

तैमूर भले ही अभी सुपरस्टार ना बने हों लेकिन वो काफी फेमस हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। 'गुड न्यूज' के अलावा करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में दिखाई देंगी।

PunjabKesari, तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, करीना कपूर खान इमेज, करीना कपूर खान फोटो, करीना कपूर खान पिक्चर,

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News